Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024: किसानो को मिलेगी 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए कैसे करे आवेदन!

Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024: नमस्ते दोस्तों! आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसी योजना के बारे मे जिसकी शुरआत 2015 मे की गयी थी। इस योजना का पूरा नाम परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 जिसके बारे मे हम आपको सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है। देखा गया है कि एक किसान के पास जैविक खेती करने के लिए अक्सर पैसो की कमी रहती है.

इसी वजह को ध्यान मे रखते हुए केंद्र सरकार ने परंपरागत कृषि विकास योजना के माध्यम से किसानो को आर्थिक सहायता का लाभ देने के लिए विचार विमर्श किया है। इस योजना को लागू भी कर दिया गया है ताकि किसान जैविक खेती सुचारु रूप से कर सके।

वैसे जैविक खेती करने के बहुत सारे फायदे होते है किन्तु आजकल हर किसान अपनी खेती को तेजी से बढ़ाने के लिए कितने ही रसायनिक खाद का उपयोग करता है और इसी वजह से उसके खेत की सारी फसले एक एक करके खराब होती चली जाती है।

दोस्तों! आज हम आपको किसान के भले के लिए बनायीं गयी एक ऐसी ही योजना से अवगत कराने जा रहे है। इस योजना का नाम परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 है जो किसानो के खेत की उर्वरकता को अधिक रूप से बढ़ाने के लिए शुरु की गयी है। जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए किसान अपनी फसल को रसायन पदार्थो से बचाकर रख सकता है और अपने खेत मे जैविक खेती करके हरी हरी सब्जियाँ उगा सकता है।

आज हम आपको परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 के बारे मे पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक बताने जा रहे है जैसे परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 क्या है? परंपरागत कृषि विकास योजना का उद्देश्य क्या है? परंपरागत कृषि विकास योजना के लाभ एवं विशेषताएं क्या है?

इस योजना के लिए कौसनी जरूरी पात्रता है? इस योजना के तहत कितना आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा? इस योजना के अंतर्गत जरूरी दस्तावेज कौनसे है? और इस योजना के लिए आवेदन कैसे करे? ये सभी जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देने जा रहे है। तो चलिए शुरु करते है!!!

Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024

Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2024

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गयी थी ताकि देश के किसान इस योजना का लाभ उठा सके और अपनी खेती हरी भरी एवं स्वस्थ रख सके। साल 2024 मे शुरु की गयी यह परंपरागत कृषि विकास योजना का सीधा सा उद्देश केवल भारत मे जैविक खेती को बढ़ावा देना और रसायन खाद से फसलों को बचाना है। इस योजना के चलते किसानो को जैविक खेती करने के लिए अति प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जैविक खेती करने से पर्यावरण भी दूषित नही होगा और किसान सफलतापूर्वक अपने खेत मे एक स्वस्थ खेती कर सकेगा।

परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

सरकार द्वारा शुरु की गयी परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 का सबसे बड़ा उद्देश्य यह है कि भारत देश का हर नागरिक और किसान जैविक खेती की ओर प्रेरित हो जाए जिससे हम खेती मे उपयोग होने वाली रसायन खाद से बच सके जो न केवल खेती को बल्कि पर्यावरण के साथ साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज्यादा हानिकारक साबित हो सकती है। इसीलिए हमे जैविक खेती की ओर किसानो को प्रेरित करते हुए उन्हें इस योजना के बारे मे सूचना देना चाहिए ताकि वे जागरूक हो सके और एक सफल खेती कर सके।

परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं क्या है?

इस योजना के तहत किसानो को आर्थिक सहायता मिलने के साथ साथ ही कम लागत की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। नीचे दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़े और इस योजना का लाभ उठाइये–

  • परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत किसानो को जैविक खेती की ओर प्रोत्साहन किया जा रहा है।
  • इस योजना के चलते कृषि भूमि में लगने वाली मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत Cluster निर्माण, क्षमता निर्माण, विपरण और मूल्यवर्धन के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
  • परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत कुल 3 वर्षो के लिए जैविक खेती करने की 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी जो प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दी जा रही है।
  • इस योजना के तहत किसानो को जैविक उर्वरक, बीजों एवं किट नाशकों के लिए करीबन 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर दिये जाएगे।
  • मूल्यवर्धन एवं वितरण व्यवस्था के लिए किसानो को 8,800 रुपये दिये जाएगे।
  • इस योजना के तहत क्षमता निर्माण एवं Cluster निर्माण के लिए 3,000 रुपये प्रति हेक्टेयर दिये जाएगे।

परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 की पात्रता क्या है?

नीचे दी गयी पात्रता का पालन करके आप परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 का लाभ उठा सकते है–

  • परंपरागत कृषि विकास योजना में केवल भारत के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेगे।
  • किसान लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से ऊपर होना अति आवश्यक है।
  • इस योजना के सिर्फ किसान श्रेणी के व्यक्ति ही आवेदन कर सकेगे।
  • इस योजना के लाभार्थी के पास खेती करने के लिए स्वयं की भूमि होना चाहिए।

परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

नीचे दी गयी आवेदन प्रक्रिया को फ़ॉलो करके आप परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 के लिए आवेदन कर सकते है–

  • परंपरागत कृषि विकास योजना में आवेदन करने के लिए किसान को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद किसान लाभार्थी को रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है और आगे बढ़ना है।
  • इसके बाद आपको एक नया पेज दिखेगा उस पर आपको इंडिविजुअल फॉर्मर के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज दिखेगा उस पर आपको पूछी गयी जानकारी ध्यानपूर्वक भरना है।
  • आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करना है जिसकी मदद से आप दुबारा साइट पर लॉगिन कर ले।
  • अब आपको रजिस्टर पर क्लिक करना है और लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करके अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको एक विकल्प दिखेगा “आवेदन करें” उस पर क्लिक करना है इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरना है और सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करना है और आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है।

तो दोस्तों! इस तरह आप परंपरागत कृषि विकास योजना 2024 के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आपको हमारा आज का आर्टिकल परंपरागत कृषि विकास योजना पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। धन्यवाद!

Also Read -:

FAQ

1. भारत में जैविक खेती की शुरुआत किस राज्य से हुई?

2003 में, सिक्किम ने आधिकारिक तौर पर जैविक खेती का निर्णय लिया। आने वाले वर्षों में, सिक्किम ने रसायनों और कीटनाशकों के उपयोग से लेकर उन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तक एक परिवर्तनकारी बदलाव किया। जनवरी 2016 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम को भारत का पहला, पूर्णतः जैविक राज्य घोषित किया।

2. भारत में 2024 में किसानों के लिए क्या योजना है?

माननीय प्रधानमंत्री ने 18 जून 2024 को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी की है।

3. भारत में किसानों को प्रत्यक्ष सब्सिडी कौन सी है?

प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण के रूप में सब्सिडी: यहाँ किसानों को सीधे नकद दिया जाता है। उदाहरण के लिए, पीएम किसान सम्मान निधि योजना जिसके तहत देश भर में सभी भूमिधारक किसान परिवारों को तीन बराबर किस्तों में, चाहे उनकी भूमि कितनी भी बड़ी क्यों न हो, 6000/- रुपये प्रति वर्ष की सहायता प्रदान की जाती है।

Leave a Comment